Saturday, 26 November 2022

मिट्टी पलीद

 मिट्टी पलीद


सदियों गुजर

जाने के बाद

याद किए जाएँगे

केवल वही

जिनकी रीढ़ की हड्डी

आज दरक

नहीं पाई है

हाँ में हाँ

मिलाने वाली जिह्वा

तो बस …..

तर माल उड़ाती है

और समय की

धूल के नीचे

मिट्टी पलीद

हो जाती है।


No comments:

Post a Comment