Monday, 19 December 2022

मनुष्य के हाथ में

 

बुरा होना होताहै
तो हो जाता है
रोक पाना
मनुष्य के हाथमें
है भी नहीं
पर उसके
हाथ में है
स्वयं बुराई का निमित्त
बनने से पीछे
हट जाना
बुरा होने से
रोकने का
हर संभव प्रयास करना
और अपने
हाथों से
अच्छे काम
और जुबान से
अच्छे शब्द प्रयोग
करना
अच्छा होने
की कामना
करते रहना
इंसानियत को
बनाने -बचाने
के लिए
प्रतिबद्ध और
तत्पर रहना
इतना अभ्यास
करके भी
बहुत ऊपर
उठा जा सकता है।


No comments:

Post a Comment