Tuesday, 13 December 2022

ठंड का प्रकोप

 ठंड का प्रकोप


जो ठंड 

उसकी हड्डियों को

गला रही थी

वह मौसम के

गिरते तापमान

से नहीं

रिश्तों में

आए बेगानेपन

से उपजी थी।


No comments:

Post a Comment